TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 185 कर्मचारियों को मिला 1.90 करोड़ का बकाया पीएफ

On: November 6, 2026 4:58 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों के लिए दीपावली का त्योहार खुशियों की सौगात लेकर आया। लंबे समय से अटके भविष्य निधि (पीएफ) के भुगतान का रास्ता साफ होने के बाद कॉलेज के 185 कार्मिकों के खातों में कुल 1 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। यह भुगतान पिछले 10 से 12 वर्षों से लंबित था। जानकारी के अनुसार, विधायक जेठानंद व्यास की पहल और निर्देशों के बाद कॉलेज प्रशासन ने बकाया पीएफ राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की। कॉलेज के प्राचार्य संजीव जैन ने सभी 185 कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करवाई। लंबे समय से अपने बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को त्योहार के मौके पर यह राशि मिलने से बड़ी आर्थिक राहत मिली है। इस पहल पर विधायक जेठानंद व्यास ने कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य संजीव जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें