बीकानेर। उदयरामसर में रविवार शाम 21 वर्षीय करीना का शव ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पिता अकबर अली ने पति निसार उर्फ साहिल, ससुर, सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। करीना ने 18 मार्च 2026 को बेटी को जन्म दिया था। घटना से दो दिन पहले उसने अपनी मां को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी।
पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सदर सीओ आकांक्षा गोदारा को सौंपी है।









