बीकानेर। नोखा क्षेत्र में सलुंडिया गांव के पास शुक्रवार को दर्दनाक रेल हादसा हो गया। जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आने से गांव निवासी 40 वर्षीय मघाराम मेघवाल की मौके पर मौत हो गई। हादसा सुरपुरा से पहले सलुंडिया गांव के नजदीक हुआ। घटना के बाद जम्मूतवी ट्रेन को काफी देर तक घटनास्थल पर ही रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर शव को सुरपुरा रेलवे स्टेशन पर रखवाया गया। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर फैल गई। मृतक की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में दुख का माहौल है।








