बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार सुबह हाईवे पर गांव सातलेरा के नजदीक दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को निजी वाहन से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय कैलाश मेघवाल निवासी बिग्गा बाइक से बिग्गा से सातलेरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर एक ही दिशा में चल रही दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में कैलाश घायल हो गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।








