बीकानेर: नहर में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांचा में, पढ़े खबर
छत्तरगढ़। इंदिरा गांधी नहर की 585 आरडी में गिरी महिला का शव देर रात सत्तासर गांव की पुलिया के पास बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते नहर में लगाए गए जाल में महिला का शव फंसने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई।जानकारी के अनुसार महिला के नहर में गिरने के बाद लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। रविवार देर रात करीब 12 बजे सत्तासर गांव के पास ग्रामीणों द्वारा निगरानी के दौरान शव जाल में फंसा दिखाई दिया। इसके बाद छत्तरगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से महिला के शव को नहर से बाहर निकाला गया। मौके पर सरपंच बरकत अली, लियाकत अली सिधर, खैरदीन और मीर गुलाम मुस्तफा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की तत्परता और सतर्कता से महिला के शव को ढूंढने में बड़ी मदद मिली।




