खेत में बनी ढाणी में लगी भीषण आग, उजाड़ गया गरीब का आशियाना

On: May 25, 2026 12:06 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

खेत में बनी ढाणी में लगी भीषण आग, उजाड़ गया गरीब का आशियाना

लूणकरणसर। कस्बे के वार्ड संख्या 4 में सोमवार अलसुबह लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार का आशियाना राख कर दिया। जानकारी के अनुसार रोझा निवासी नानक राम लुहार वार्ड संख्या 4 में झोंपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ निवास करता है। अचानक अज्ञात कारणों से झोंपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी झोंपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

आगजनी की इस घटना में घरेलू सामान, खाद्य सामग्री, बर्तन, कपड़े सहित रोजमर्रा के उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। स्थिति यह है कि परिवार के पास दोपहर का भोजन बनाने तक की सामग्री नहीं बची है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे पूरा सामान राख हो गया।

टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स ने प्रशासन, भामाशाहों और आमजन से पीड़ित परिवार की हरसंभव आर्थिक सहायता करने की अपील की है, ताकि परिवार दोबारा अपना जीवन सामान्य कर सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें