--विज्ञापन यहां--

बीकानेर: 43 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस पहुंची मोके पर

On: May 25, 2026 12:09 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: 43 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस पहुंची मोके पर

बीकानेर। शहर के सुजानदेसर क्षेत्र में सुबह एक युवक का शव घर में मिलने से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संगठनों की टीमें मौके पर पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे सुजानदेसर स्थित सांखला गली में एक व्यक्ति के घर में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस के सवाई जी टीम सहित पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान मूलचंद पुत्र गंगाराम (उम्र करीब 43 वर्ष) निवासी सांखला गली, सुजानदेसर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत कार्य में सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, राजकुमार खड़गावत सहित खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने सहयोग किया।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें