बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

On: May 25, 2026 6:47 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

राजस्थानी चिराग। बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के मलकीसर-पिपेरा गांव में लापता युवक-युवती के शव नहर से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पिपेरा निवासी सुमन पुत्री ओमप्रकाश गवारिया तथा मुकेश पुत्र कालूराम गवारिया निवासी संगर, सूरतगढ़ सिटी घर से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों व पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी।

खोजबीन के दौरान दोनों के मोबाइल फोन एनएच-62 स्थित मलकीसर नहर पुलिया के पास मिले, जिसके बाद पुलिस ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों के शव एनएच-62 से करीब 100 मीटर दूर नहर से बाहर निकाले गए।

पुलिस के मुताबिक, दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए मिले, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें