बड़ी खबर: केन्द्रीय कारागृह में बंद बंदी ने किया सुसाइड
बीकानेर। बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह से बड़ी सामने आयी है। जहां पर बंद एक बंदी ने सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां जेल में बंद सूरतगढ़ के रहने वाले बंदी दीपक कुमार ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने ही जेल परिसर में एकबारगी हर कोई सन्न रह गया कि ऐसा कैसे हो गया। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से दीपक परेशान था जिसके चलते उसे अलग सेल में रखा गया था। फिलहाल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।






