--विज्ञापन यहां--

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर धरना जारी, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस और कंपनी पर लगाए आरोप

On: June 1, 2026 10:21 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 1 जून। पूगल थाना क्षेत्र के रामसर छोटा गांव में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहे धरने को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई। धरनारत ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और सोलर कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने धरनास्थल पर लगा टेंट हटवा दिया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बडाडा सोलर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां डी-1 फर्म कार्य कर रही है। उनका आरोप है कि परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण पिछले करीब 20 दिनों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरनार्थियों का कहना है कि रविवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंपनी के सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर धरनास्थल से टेंट हटवा दिया। ग्रामीणों ने इसे आंदोलन को दबाने का प्रयास बताते हुए पुलिस और कंपनी प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाए हैं। हालांकि टेंट हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने पुनः टेंट लगाकर धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने संबंधी आश्वासन मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने तथा धरनार्थियों के साथ कथित रूप से हुए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और संबंधित कंपनी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें