TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

30-35 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

On: June 2, 2026 5:45 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अत्यंत व्यस्त बीदासर रोड से महज 50 मीटर दूर एक 30-35 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी कश्यप सिंह, एसआई पवन कुमार, एसआई रतनलाल सहित पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए उसकी फोटो जारी करते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंकने का प्रतीत हो रहा है। शव के मुंह से खून निकलता हुआ दिखाई देने से हत्या की आशंका और गहरा गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा जांच पूरी करने के बाद ही शव को हटाया जाएगा।
घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है तथा मृतका की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें