TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई स्कूटी, पीछे बैठी महिला की नीचे गिरने से हुई मौत

On: June 16, 2026 1:03 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई स्कूटी, पीछे बैठी महिला की नीचे गिरने से हुई मौत

कोलायत। कोलायत थाना क्षेत्र में पुलिस थाने के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित होने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र दामोदर रंगा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां श्यामा देवी अपने भांजे श्रीकांत कोठी के साथ स्कूटी पर कोलायत स्नान के लिए जा रही थीं। सुबह करीब 7 बजे जब वे कोलायत थाने के सामने पहुंचे तो वहां बने स्पीड ब्रेकर के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि स्पीड ब्रेकर काफी ऊंचा था और उस पर चेतावनी के लिए सफेद पट्टी या अन्य संकेतक भी नहीं लगाए गए थे, जिससे चालक को समय पर उसका अंदाजा नहीं लग सका।

हादसे में श्यामा देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत कोलायत के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान श्यामा देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें