श्रीडूंगरगढ़ में दर्दनाक हादसे में घायल मासूम की भी हुई मौत, सभी सात लोगों की मौत

बीकानेर। कल सोमवार को बीकानेर में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गयी हे। हादसे में घायल एक मात्र मासूम बच्ची की मौत हो गयी। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी है। जहंा पर कल सोमवार को हेमासर फांटे के पास डंफर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गयी। हादसे इतना भयावह था कि कार में सवार छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं मासूम दो साल की तनवी घायल हो गयी। जो कि हादसे में एक मात्र घायल थी।
जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम रैफर कर दिया गया लेकिन देर रात को इलाज के दौरा तनवी की भी मौत हो गयी। बता दे कि हेमासर फांटे के पास कल हुए हादसे में रिटायर्ट ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सोरमादेवी, बेटी प्रमिला, दो दोहितियां, एक पोता धार्मिक स्थल से लौट रहे थे।






