बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार: बड़ा हादसा टला, पुलिस जुटी जांच में
छतरगढ़ । छतरगढ़ थाना क्षेत्र में सूरतगढ़-छतरगढ़ मार्ग पर आरडी 560 के पास मंगलवार सुबह एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई जनहानि या चोटिल होने की सूचना अभी तक नहीं है प्रत्यक्षदर्शी यासीन मलिक और गंगाधर पारीक ने बताया कि छतरगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जा रही हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार के पास कोई भी सवारी घायल या चोटिल नजर नहीं आई। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा वाहन मालिक एवं चालक की जानकारी एकत्र कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।






