नाल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाल बड़ी निवासी मेघराम पुत्र डालूराम सांसी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता 15 जून की सुबह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 11:50 बजे नाल से सालासर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई श्रवणराम को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है।






