बीकानेर: देर रात हुई बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत,आज फिर बारिश और आंधी का अलर्ट

बीकानेर। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते गर्मी से काफी राहत मिली है। शुक्रवार को बीकानेर में दिनभर उमस रहीं वहीं देर रात को कई मिनटों तक बारिश हुई। जिसके चलते गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की सुबह गर्मी से राहत दिखी और हवाएं ठंडी चली। आज भी 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में 1 इंच तक पानी बरसा। प्री-मानसून बारिश का यह दौर 23 जून तक रह सकता है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में दोपहर तक मौसम साफ रहा। इसके बाद कई जिलों में हल्की बरसात हुई। आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाड़मेर,पाली, जालोर, सिरोही को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।









