TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बाल सुधार गृह की सुरक्षा में सेंध, तीन बालक फरार, गेट की चाबी भी ले गए

On: September 5, 2026 9:35 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। गजनेर रोड स्थित बाल सम्प्रेषण गृह से तीन बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना 3 सितंबर की रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। मामले को लेकर बाल अधिकारिता विभाग के अधिकारी की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय संस्था परिसर में कुछ बालकों ने कथित तौर पर हंगामा करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसी दौरान मुख्य प्रवेश द्वार का ताला और चाबियों का गुच्छा अपने कब्जे में लेकर तीन बालक परिसर से बाहर निकल गए। घटना के समय मुख्य गेट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी दो गार्डों की थी। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सुरक्षा में लापरवाही की आशंका भी जताई गई है। बताया जा रहा है कि फरार होने वालों में ऐसे बालक भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है। आरोप है कि कुछ बालिग बालक अपने साथ नाबालिगों को भी लेकर परिसर से निकल गए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें