TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में क्रिकेट का नया रोमांच, 12 टीमों की होगी ‘रॉयल प्रीमियर लीग’

On: September 19, 2026 10:09 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

26 सितंबर को मेगा ऑक्शन, 15 से 20 अक्टूबर तक सादुल क्लब मैदान में दिखेगा क्रिकेट का जलवा
बीकानेर। शहर में स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की तैयारी शुरू हो गई है। आदित्य कैपिटल एंड फाइनेंस रोटरी रॉयल्स प्रीमियर लीग (RRPL) का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर तक सादुल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। टीमों के गठन के लिए 26 सितंबर को होटल मिलेनियम में मेगा ऑक्शन आयोजित होगा, जिसमें टीम मालिक अपनी पसंद के खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगे।
आईपीएल अंदाज में होगा मुकाबला
आयोजकों के अनुसार लीग का उद्देश्य बीकानेर के स्थानीय और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का मंच उपलब्ध कराना है। ऑक्शन के बाद गठित टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी और करीब छह दिनों तक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

विजेता को 1.11 लाख, उपविजेता को 55,555 रुपये
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1,11,111 रुपये जबकि उपविजेता टीम को 55,555 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी विभिन्न पुरस्कार रखे गए हैं। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि RRPL में क्रिकेट के साथ मनोरंजन और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन में विभिन्न संस्थाओं और व्यवसायिक समूहों का सहयोग रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें