TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

पूनरासर बालाजी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भादवा मेले में लाखों पहुंचे श्रद्धालु

On: September 19, 2026 9:36 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूनरासर धाम में आज भादवा शुक्ल पक्ष के पावन मेले को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूनरासर बालाजी के दरबार में पहुंचकर बाबा के दर्शन कर धोक लगा रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मेले को लेकर सुबह से ही पूनरासर धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मंदिर परिसर ‘जय पूनरासर बालाजी’ के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु पैदल यात्राओं और विभिन्न साधनों से धाम पहुंच रहे हैं। भादवा मेले के अवसर पर पूनरासर धाम में धार्मिक आयोजन और दर्शन-पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें