बीकानेर: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के लिए किया संपर्क, हो गयी साढ़े अठारह लाख की ठगी

बीकानेर। ईमेल के जरिये संपर्क कर डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। घटना नोखा से जुड़ी है। इस सम्बंध में पींपली चौक निवासी राजा चांडक ने नोखा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि वह नोखा में डोमिनोज की फ्रेेंचाइजी खोलना चाहता था।
इसके लिए उसने 17 अप्रैल को कंपनी की ई-मेल आईडी पर संपर्क किया। ठगों ने खुद को डोमिनोज इंडिया का वरिष्ठ अधिकारी अवनीत सिंह पुरी और समीर बत्रा बताकर प्रार्थी को ई-मेल के जरिए लेटर को ई-मेल के जरिए लेटर ऑफ इंटेंट भेजा। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, सरकारी एनओसी और ब्रांड फीस के नाम पर 3 से 6 जून के बीच अलग-अलग बैंक खातों में 18,46,500 रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए।
रकम ऐंठने के बाद आरोपियों ने ऑडिट और साइट इंस्पेक्शन का बहाना बनाकर मुलाकात नहीं की और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। धोखा होने का अहसास होने पर पीडि़त ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।










