TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

अब शादी में कितने भी सिलेंडर ले सकेंगे:सरकार ने पाबंदी हटाई, कॉमर्शियल सिलेंडर पर मिलेगी छूट

On: June 26, 2026 3:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

अब शादी में कितने भी सिलेंडर ले सकेंगे:सरकार ने पाबंदी हटाई, कॉमर्शियल सिलेंडर पर मिलेगी छूट

जयपुर। सरकार ने कॉमर्शियल गैस (LPG) सिलेंडर के वितरण पर लगाई पाबंदी को हटा दिया गया है। इसके बाद अब रेस्टोरेंट, होटल संचालकों, शादी समारोह में जरूरत के मुताबिक सिलेंडर मिलेंगे। अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं होगी।

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। हालांकि इस आदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन पर कोई राहत नहीं है। नए घरेलू कनेक्शन पर अब भी रोक बरकरार है।

आदेश के अनुसार- कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगाए गई रोक को हटा दिया है। सप्लाई को पहले की तरह ही बहाल किया जा रहा है। हालांकि मंत्रालय ने बल्क इंडस्ट्री एलपीजी (Bulk LPG) की सप्लाई पर जो रोक लगी है, उसे पूरी तरह नहीं हटाकर कुछ राहत दी है। इसे संकट से पहले (मार्च से पहले) जितना उपभोग कंपनियां या औद्योगिक इकाइयां कर रही थी, उसका 50 फीसदी तक सप्लाई की अनुमति दी है।

शादी समारोह में अब नहीं आएगी परेशानी

वर्तमान में राजस्थान में शादी समारोह के लिए एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए जिला रसद अधिकारी के यहां से स्टॉक रिलीज करवाना पड़ता है। इसके लिए उपभोक्ता को जिला रसद अधिकारी के यहां आवेदन करना पड़ता है, जिसके आधार पर उसे 4 कॉमर्शियल सिलेंडर दिए जाते हैं। इस पाबंदी के हटने के बाद अब जिला रसद अधिकारी के यहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनियों को डेटाबेस तैयार करने के निर्देश

मंत्रालय ने तीनों ऑयल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) को सभी कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं का डेटा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। तीनों कंपनियां क्षेत्रवार डेटाबेस तैयार करें। साथ ही ऐसे वाणिज्यिक या बल्क उपभोक्ता जिन्होंने पीएनजी अपना ली है, उन्हें पीएनजी पर ही बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में अभी 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 3141 रुपए में मिल रहा है। इस साल में कॉमर्शियल सिलेंडर पर कंपनियों ने अब तक 6 बार से ज्यादा बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। 31 दिसंबर तक 1608 रुपए में जो सिलेंडर मिलता था, अब 1 जून तक बढ़कर 3141 रुपए में हो गया। जनवरी में कंपनियों ने 111 रुपए, फरवरी में 49.50, मार्च में 141.50 रुपए, अप्रैल में 195 रुपए, मई में 993 और जून में 42 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें