TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा 

On: June 26, 2026 8:30 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा

बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र में युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी गायों को रोही में छोड़ने गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी अमाणाराम के रूप में हुई है। उसके पिता भंवरलाल जाट ने कालू पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि अमाणाराम घर की गायों को रोही में छोड़ने गया था। जब राजूराम ब्राह्मण पानी का टैंकर भरने के लिए तालाब खिलोरा की डिग्गी पर पहुंचे, तो उन्होंने अमाणाराम को पानी में डूबा हुआ पाया।

राजूराम ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमाणाराम की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कालू पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक हवासिंह अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता भंवरलाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें