
बीकानेर: दादा के घर जाने का कहकर निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजन पहुंचे थाने

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी घर से दादा के यहां जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची और देर रात तक वापस भी नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 25 जून की शाम दादा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
परिजनों के अनुसार किशोरी न तो दादा के घर पहुंची और न ही देर तक वापस लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।








