बीकानेर। टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने डॉ. प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में “बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पत्ति पर प्रभाव” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रभा बिस्सा की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि वे बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस सफलता को शिक्षा जगत के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।








