TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: बीकानेर समेत 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 2 अगस्त तक बरसेंगे मेघ

On: July 29, 2026 7:01 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को बीकानेर सहित 22 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में 2 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा टोंक जिले में हुई। वहीं उत्तरी राजस्थान में दिन के समय तेज गर्मी रही और श्रीगंगानगर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, हालांकि शाम होते-होते वहां भी बारिश शुरू हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कई क्षेत्रों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 29 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें