TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

इस बैंक के अधिकारियों ने की ठगी, कस्टमर के बैंक अकाउंट से निकाले 13.90 लाख  

On: July 29, 2026 4:00 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों पर ठगी और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने कस्टमर की बिना सहमति के उसके अकाउंट से 13 लाख 90 हजार रुपए किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। मामला साइबर थाना में दर्ज हो चुका है। पीड़ित सुमित कुमार (28) निवासी श्रीगंगानगर ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक की सी-ब्लॉक शाखा से 18 लाख 95 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया था। 22 जुलाई 2026 को उन्होंने ब्याज सहित पूरा लोन चुका दिया। इसके बाद उन्होंने दोबारा 21 लाख 75 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया। लोन प्रोसेस के दौरान सिक्योरिटी के नाम पर बैंक अधिकारियों ने सुमित के चेक ले लिए थे। बाद में अधिकारियों ने दावा किया कि चेक ब्लॉक हो चुके हैं और लोन की राशि उसके अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। इसी बहाने बैंक कर्मचारियों ने सुमित की अनुमति के बिना उसके अकाउंट से 13 लाख 90 हजार रुपए दूसरे बैंक अकाउंट में भेज दिए। जब सुमित ने बैंक अधिकारियों से इस लेन-देन की जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। सुमित ने इसे धोखाधड़ी बताया और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच सीओ आनंद कुमार कर रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें