बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक घर से शहर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता भजनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनका 30 वर्षीय पुत्र लेखराम 30 जुलाई को घर से नोखा शहर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात करीब 10:30 बजे संजीवनी अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर नागौर से बीकानेर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
घर से शहर जाने निकला युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौके पर मौत






