TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

उमस से बेहाल बीकानेर को बारिश ने दी राहत, सोमवार-मंगलवार को फिर बरसेंगे मेघ

On: August 3, 2026 6:53 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। रविवार को भीषण गर्मी और उमस से परेशान बीकानेरवासियों को दोपहर में मौसम ने कुछ देर के लिए राहत दी। सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और शहर के कुछ हिस्सों में करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। हालांकि बारिश सीमित क्षेत्रों तक ही रही और जल्द ही थम गई। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस फिर बढ़ गई, लेकिन तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। 3 अगस्त से मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है, जिससे बीकानेर संभाग सहित उत्तर-पश्चिम राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। राववाला क्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि सूड़सर में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। बीकानेर शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार और मंगलवार को भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें