TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पिकअप पर काम करते समय गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

On: August 4, 2026 8:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करने वाले एक युवक की मौत हो गई। युवक पिकअप वाहन के ऊपर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छाती के बल नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 2, भाटों का मोहल्ला निवासी शंकर गहलोत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 3 अगस्त की शाम आरसीपी कॉलोनी के सामने स्थित मिस्त्री मार्केट में प्रशांत गहलोत पिकअप वाहन पर चढ़कर डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य कर रहा था। काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। हादसे में प्रशांत को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।।सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें