बीकानेर। पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुड़ी-सेलेंगहाट रेलखंड पर शिमलगुड़ी यार्ड में जलभराव होने के कारण डिब्रुगढ़-लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी दी। जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 4 एवं 5 अगस्त 2026 को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करते समय परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ़–नॉर्थ लखीमपुर–रंगापाड़ा नॉर्थ–रंगिया होकर संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस, जो 2 अगस्त 2026 को लालगढ़ से रवाना हुई थी, वह भी परिवर्तित मार्ग रंगिया–रंगापाड़ा नॉर्थ–नॉर्थ लखीमपुर–डिब्रुगढ़ होकर संचालित की गई। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
जलभराव के चलते डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस का रूट बदला, बीकानेर आने-जाने वाली ट्रेन प्रभावित






