TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

On: August 4, 2026 12:33 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव बिग्गा की रोही में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय मासूम बालिका की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बिग्गा की रोही में हेमाराम पुत्र जेठाराम नायक अपने खेत में बनी ढाणी में परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसकी 7 वर्षीय बेटी ज्योति खेलते-खेलते खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिर गई। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बालिका के चाचा ने उसे डिग्गी से बाहर निकाला और तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता हेमाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना पर गांव में शोक की लहर है। बिग्गा के सरपंच जसवीर सारण ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें