बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा स्वेग होटल के पास गुसाईसर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया के निर्देश पर एएसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गुसाईसर निवासी सुखदेव (24) पुत्र किशन लाल गोदारा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को नापासर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम नापासर अस्पताल में करवाया जा रहा है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
घटनास्थल पर एएसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार तथा 112 एंबुलेंस चालक पवन शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, हाईवे पर हुआ हादसा





