TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

10 अगस्त से 28 दिन तक बंद रहेगा मेहरासर-कल्यानपुरा अंडरब्रिज, इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

On: August 7, 2026 10:34 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने आमजन के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रतनगढ़-सरदारशहर रेलखंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8E (किमी 36/9-37/0), मेहरासर-कल्यानपुरा मार्ग पर विस्तार कार्य किए जाने के कारण इस अंडरब्रिज को 10 अगस्त 2026 से अगले 28 दिनों तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि वे इस अवधि में अंडरब्रिज संख्या 8D (किमी 30/3-4, ग्राम दुलासर) तथा अंडरब्रिज संख्या 8F (किमी 40/2-3, साजनसर-उदासर मार्ग) सहित अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान रेलवे एवं जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों और दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें