बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में नाथवाणा के पास तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। पुलिस के अनुसार पंजाब के फाजिल्का जिले के निहालखेड़ा निवासी संतलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नाथवाणा के पास एक तेज रफ्तार घोड़ा ट्रोला ने उनकी पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवादी ने तरनतारन (पंजाब) निवासी ट्रोला चालक लवप्रीत सिंह को हादसे का जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना के बाद लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रोले ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत





