TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

फायरिंग रेंज गोचर रोही में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

On: August 8, 2026 9:16 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नाल रोड स्थित गौशाला हनुमान मंदिर के पीछे फायरिंग रेंज गोचर रोही में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार शनिवार, 8 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:15 बजे सेवादार लक्ष्मण सिंह राजपूत ने सूचना दी कि फायरिंग रेंज गोचर रोही में एक व्यक्ति सोया हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी कोई हलचल नहीं हो रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम भी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। सेवादार सोएब भाई, जुनैद और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य ने पुलिस की मौजूदगी में शव को मौके से उठाकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें