TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में कानून-व्यवस्था को लेकर मंथन, IG ओमप्रकाश ने CLG सदस्यों से लिया फीडबैक

On: August 8, 2026 3:40 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पुलिस रेंज बीकानेर के महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस थाना कोतवाली में CLG सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल, वृताधिकारी शहर अनुज डाल सहित शहर क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाधिकारी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। बैठक में CLG सदस्यों, सुरक्षा सखियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। आईजी ओमप्रकाश ने उपस्थित सदस्यों और नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली।
आईजी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय और आपसी विश्वास बेहद जरूरी है। उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में CLG सदस्यों एवं नागरिकों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक बुराइयों और अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें