TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सिविक एनिमिटी के 277 प्रकरण लंबित, प्रभारी सचिव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

On: August 27, 2026 8:35 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों को लेकर जिला प्रभारी सचिव हेमंत गेरा ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पेयजल, बिजली, सफाई और रोड लाइट से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि संपर्क पोर्टल पर नागरिक सेवाओं से संबंधित 277 प्रकरण लंबित हैं। इनमें विद्युत निगम के 175, स्थानीय निकाय विभाग के 64, बीकानेर विकास प्राधिकरण के 21, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 6 तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज के 4 प्रकरण शामिल हैं। जिला प्रभारी सचिव ने सभी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने चेतावनी दी कि प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें