बीकानेर। नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान वार्ड नंबर 45 के बूथ संख्या 95 पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब विधायक जेठानंद व्यास और बूथ पर मौजूद अधिकारी के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, विधायक जेठानंद व्यास रबर फैक्ट्री के पास स्थित बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान बूथ पर मौजूद अधिकारी शिशुपाल सिंह ने विधायक से कथित तौर पर ‘तू-तड़ाक’ में बात करते हुए उन्हें बूथ से 200 मीटर दूर जाने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारी द्वारा विधायक का वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई। घटना से बूथ के बाहर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
मामले को लेकर विधायक जेठानंद व्यास ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है। घटना के बाद बूथ परिसर में कुछ देर तक माहौल गरमाया रहा।
वार्ड 45 के बूथ पर विधायक से बदसलूकी, अधिकारी के व्यवहार पर भड़के समर्थक







