TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

मेयर चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दावा, निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का किया ऐलान

On: September 19, 2026 11:28 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। बीजेपी की ओर से पोस्ट में कहा गया है कि निर्दलीय पार्षदों ने डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर के बाद मेयर चुनाव के सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मेयर पद के लिए बीजेपी के डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के अनिल कल्ला के बीच मुकाबला है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों का रुख चुनाव में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 21 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले बीजेपी के इस दावे ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब सभी की नजरें मतदान के दिन निर्दलीय पार्षदों के वास्तविक रुख पर टिकी हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें