TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

राजकीय विधि महाविद्यालय के छात्र ऋषि कुमार शर्मा का शोध अध्याय अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक ‘लॉ एंड सोसाइटी’ में प्रकाशित

On: September 24, 2026 5:45 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

​बीकानेर। राजकीय विधि महाविद्यालय, बीकानेर के होनहार छात्र ऋषि कुमार शर्मा ने कानून और शोध के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान व पूरे प्रदेश का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया है। ऋषि कुमार शर्मा द्वारा लिखित शोध अध्याय *”एनवायरमेंटल जस्टिस एंड क्लाइमेट लिटिगेशन इन इंडिया”* (अध्याय 10 – पृष्ठ संख्या 116-125 ) का चयन प्रसिद्ध पुस्तक *”लॉ एंड सोसाइटी: वॉल्यूम 10″* में प्रकाशन के लिए हुआ है। इसके लिए शोधकर्ता को ” इंटीग्रिटी एजुकेशन इंडिया” की तरफ से प्रकाशन का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
अत्यंत कड़ा चयन मापदंड
इस अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक में देश और दुनिया भर से केवल उन्हीं शोधकर्ताओं के कार्यों को शामिल किया जाता है, जिनका शोध अत्यंत गहन, उत्कृष्ट और उच्च गुणवत्ता का होता है। कड़े रिव्यू और मानकों को पार कर इस पुस्तक में स्थान पाना किसी भी शोधकर्ता और विधि छात्र के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।

• ​शोध का मुख्य विषय: ऋषि के इस अध्याय में भारत में पर्यावरण न्याय, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी कानूनी चुनौतियों और अदालतों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का गहन विश्लेषण किया गया है।
• ​महत्व: अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पुस्तक में स्थान मिलने से भारतीय पर्यावरण कानूनों और न्यायिक व्यवस्था पर उनके द्वारा किए गए शोध को एक नई पहचान मिली है।
• ​संस्थान में खुशी का माहौल: इस उपलब्धि पर
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवानाराम बिश्नोई ने इसे संस्थान के लिए गर्व की बात बताते हुए शोधकर्ता को बधाई दी।महाविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसे शोध कार्य अन्य छात्रों को भी विधि और कानूनी लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें