TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की चपेट में आया राहगीर, पीबीएम में भर्ती

On: October 1, 2026 12:34 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नोखा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को परिजनों ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र बीठू निवासी पीथो का बास, सींथल, हाल जोरावरपुरा नोखा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान RJ 21 CC 8042 नंबर की स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता को चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उन्हें नोखा से बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां पीबीएम अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बीएनएस की धारा 281 और 125(a) के तहत कार्रवाई शुरू की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें