बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के बिना बताए घर से निकलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर नाबालिग की तलाश करने की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार बिहार निवासी और वर्तमान में दर्जियों के मोहल्ले में किराये पर रहने वाले राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय साली हीरा कुमारी पुत्री छरीलाल 30 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे छबीली घाटी स्थित सेवा सदन के पास अपने घर से बिना बताए निकल गई।
परिजनों ने नाबालिग की अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर करीब दो दिन तक तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस से नाबालिग को तलाश करने की गुहार लगाई।
बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग घर से लापता, दो दिन तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग






