बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 30 हजार रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। साइबर थाना बीकानेर से जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त होने के बाद मुक्ता प्रसाद नगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार महेश चंद पुत्र शांति प्रकाश, निवासी मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर ने रिपोर्ट दी है। शिकायत में बताया गया कि 30 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे उसके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 2.30 लाख रुपए निकाल लिए।
क्रेडिट कार्ड से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना बीकानेर में की। इसके बाद जीरो नंबर एफआईआर के आधार पर मुक्ता प्रसाद नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब क्रेडिट कार्ड से हुए लेन-देन, ट्रांजेक्शन की जानकारी और रकम निकाले जाने के तरीके की जांच कर रही है।
क्रेडिट कार्ड बना निशाना! बीकानेर में 2.30 लाख रुपए निकाले, जांच में जुटी पुलिस






