बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के नापासर रोड पर कीन कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल श्रीराम ने 1 अक्टूबर 2026 की रात पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार गणेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि घटना 26 सितंबर को दोपहर करीब 2:35 बजे की है। वह कृषि मंडी बीकानेर से कृषि कार्य में उपयोग होने वाली दवाई लेकर मोटरसाइकिल से चालक पवन के साथ गांव लौट रहा था।
नापासर रोड पर कीन कॉलेज के पास मोटरसाइकिल चालक पवन ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए दुर्घटना कर दी। हादसे में गणेश कुमार के भाई श्रीराम सड़क पर गिर गए और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल श्रीराम को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 1 अक्टूबर की रात उनकी मौत हो गई।
दर्दनाक हादसा: घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चालक पर केस






