TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

लायंस क्लब बीकानेर का स्वास्थ्य सेवा अभियान, 150 लोगों की हुई शुगर और बीपी जांच

By
On: October 3, 2026 3:32 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। लायंस क्लब बीकानेर की ओर से सेवा सप्ताह के तहत शनिवार, 3 अक्टूबर को ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
शिविर के दौरान करीब 150 लोगों की ब्लड शुगर एवं बीपी की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने जांच के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित खान-पान रखने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने को लेकर परामर्श दिया।
लायंस क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य आमजन और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। क्लब की ओर से भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में क्लब के सचिव लायन जतिन असावा, कोषाध्यक्ष लायन आशीष राठी, लायन अशोक बंसल, लायन मधुर खत्री और लायन सुरेश खत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें