बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर की ओर से सेवा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऊंटगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टिप्पर सहित अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य रात के समय इन वाहनों को दूर से स्पष्ट रूप से दिखाई देना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ क्लब सदस्यों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि सड़क पर चलने वाला प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित रहे और हर परिवार का प्रियजन सकुशल घर लौटे।
सेवा सप्ताह के इस अभियान के माध्यम से क्लब ने सेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम में MJF लॉयन रामदेव राठी, लॉयन अशोक बंसल, लॉयन राजेश मिड्ढा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिफ्लेक्टिव टेप से जगाई सड़क सुरक्षा की रोशनी, भारी वाहनों को बनाया अधिक सुरक्षित






