जयपुर। राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जबकि विद्यार्थियों को परिणाम सुधारने के लिए मई में सुधारात्मक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। मुख्य परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने पर विद्यार्थियों को अपने परिणाम में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा।
अधिकतम 3 विषयों में दे सकेंगे सुधारात्मक परीक्षा
नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में सुधारात्मक परीक्षा दे सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को कम अंकों के कारण आगे की पढ़ाई में होने वाली देरी से राहत मिलने की उम्मीद है।
शिक्षा विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम सुधारने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा और वे बेहतर अंक प्राप्त कर आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
10वीं बोर्ड को लेकर बड़ा बदलाव: अब साल में 2 बार होगी परीक्षा, मई में मिलेगा सुधार का मौका









