TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

पुलिस से बचता रहा 2 साल, अब पहुंचा सलाखों के पीछे; हिस्ट्रीशीटर भी गिरफ्तार

By
On: October 5, 2026 12:04 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेरूणा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान देशनोक थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के सुपरविजन में थाना प्रभारी ईश्वरचंद के नेतृत्व में टीम गठित कर वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंटी सुखराम गोदारा पुत्र फुसाराम जाट, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरसिंहसर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था।
देशनोक का हिस्ट्रीशीटर भी गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई के दौरान देशनोक थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सुखराम गोदारा को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विधि से संघर्षरत बालक से संबंधित स्थायी गिरफ्तारी वारंट का भी निष्पादन किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी ईश्वरचंद, सहायक उप निरीक्षक भामूसिंह, कांस्टेबल मयाराम, सुरेंद्र और राकेश शामिल रहे। वहीं कांस्टेबल मुकेश की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें