TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: बाजार जाने का बोल कर घर से निकली नाबालिग लापता, अपहरण का मामला दर्ज

On: June 6, 2026 10:52 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: बाजार जाने का बोल कर घर से निकली नाबालिग लापता, अपहरण का मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार दोपहर नाबालिग लड़की बाजार से सुपारी लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया परिवादी ने पुलिस को बताया कि एक स्थानीय युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में युवक के खिलाफ लड़की के साथ गलत हरकत किए जाने की आशंका भी जताई गई है। परिजनों ने युवक को बदमाश प्रवृत्ति का बताया है।

शिकायत के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव कर रहे हैं। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है तथा आरोपी युवक की खोजबीन भी की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें