बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रख-रखाव के दौरान शनिवार 20 जून को प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कर्मिसर रोड डी-1, विश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बागीची, मुरलीधर व्यास सेक्टर एफ, डी, सी, भानी की बाड़ी, भूतनाथ मंदिर के पास, चुंगी चौकी, सुथारो की शमशान, कर्मिसर रोड, मुरलीधर व्यास सेक्टर बी, सेक्टर-डी मौसम विभाग के पास, मेघवालो की शमशान, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, मुरलीधर व्यास सेक्टर 2 व 3, आश्रम के पास, श्री राम नगर, कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे, नाल रोड, सहारन पेट्रोल पंप, टाटा मोटर्स का क्षेत्र।









